मेरी भाषा और …..

खाने से पहले भगवान का नाम

December 26, 2008 · 1 Comment

कुछ साल पहले मै एक धार्मिक किताब में पढ़ा था की खाना खाने से पहले भगवान का नाम लेकर खाना चाहिए और इस का पालन करने के लिए मैंने बहुत मेहनत भी की थी लेकिन दुःख के साथ कहना पड़ रहा है  की मै इस में सफल नही हो पाया था

एक दो बार शायद सफल भी रहा होऊ पर लगातार बना नही पाया और कुछ दिनों के प्रयास के बाद मैंने इसे आख़िर में छोड़ ही दिया

होता क्या था की जब खाना खाने के लिए बैठता तो एक दो निवाले खाने के बाद ही भगवान का नाम याद आता था तब मै क्रोध में आकर जो भी खाना चबाता होता उसे बहार उगल आता और कुल्ला करके फिर से भगवान का नाम लेकर खाना खाता

लेकिन बाद में मैंने विचार किया की यह काम तो स्वतः ही होना चाहिए इसके लिए इतना सब कुछ करने की क्या जरुरत है भगवान की मर्जी समझ कर के मैंने ऐसा करने का विचार छोड़ दिया अब भगवान का नाम शायद ही खाने के समय लेता हूँ

लेकिन इसका मतलब ऐसा जरा भी न समझे की मै भगवान को नही मानता भगवान में मुझे पुरी श्रद्धा है

आप सब भी शायद भगवान का नाम लेकर खाना खाते होंगे

Categories: यहाँ वहाँ की
Tagged: ,

1 response so far ↓

  • बालसुब्रमण्यम // April 15, 2009 at 3:06 am | Reply

    नहीं मैं भगवान का नाम लेकर नहीं खाना शुरू करता। मुझे लगता है कि हम सबको उन गरीब भारतीयों का स्मरण करते हुए खाना शुरू करना चाहिए जिन्हें भरपेट खाना नहीं मिलता, और वह भी इस अतुल्य भारत में। तब शायद हम ऐका कुछ करने को प्रेरित होंगे ताकि उन्हें भूखा न रहना पड़े।

Leave a Comment