आप एक अच्छे बच्चे हैं मेरा मतलब एक अच्छे लड़के या फिर एक अच्छे व्यक्ति हैं, और आप मानते भी हैं इस बात को की आप एक अच्छे बच्चे हैं
कभी किसी कारण से किसी अच्छे आदमी के अंदर आप के लिए यदि ख़राब मानसिकता बन गई तो वह तब तक नही निकलती जब तक आप उसके दामाद नही बन जाते या फिर जब तक वह … इसलिए जिसके अंदर ऐसी मानसिकता एक बार घुस जाए फिर उसके अंदर से यह मानसिकता निकालने का बीड़ा कभी न उठाये अपना काम करते रहे कभी यदि उसकी मानसिकता अपने से ही सुधार हो जाए तो अच्छी बात है
कभी भी यह साबित करने की कोशिश करें की आप एक अच्छे बच्चे हैं
क्या न करें-अच्छा बच्चा बनने के लिए
January 24, 2009 · 3 Comments
→ 3 CommentsCategories: Uncategorized
भाषा कनेक्शन: हिन्दी के साथ साथ
January 3, 2009 · 2 Comments
हिन्दी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा तो है ही लेकिन आज का समय ऐसा है की किसी एक भाषा से काम चल जाए ऐसा तो है ही नही कम से कम भारत में रह रहे हो तो सम्भव ही नही है
हिन्दी का विस्तार कम तो नही हुआ है बल्कि दिन प्रतिदिन बढ़ा ही है क्योकि यह भाषा एक तो शीखने में अति सरल है साथ ही यह देखने में भी बहुत सुंदर दिखती है
यह एक अच्छी बात भी है कि व्यक्ति को एक से अधिक भाषा का ज्ञान हो, एक तो भारत बहुभाषी देश है अलग अलग प्रदेशो की भाषा भी अलग अलग है और दुखद बात इतनी ही है कि प्रांतवाद तथा भाषावाद अपनी गहराई तक जड़ जमा चुका है
जैसे हमारे लिए हिन्दी मातृभाषा तथा राष्ट्रभाषा है उसी तरह हमारे ऊपर एक भाषा और भी आ गई है – अंग्रेजी -जो अब हमारी अंतर्राष्ट्रीय भाषा है इसलिए अंग्रेजी भाषा लगभग हर प्रान्त के व्यक्ति को आत्मसात करनी पड़ती है, इसलिए अपनी मूल भाषा के साथ साथ अंग्रेजी भाषा तो शीखनी ही पड़ती है बहुत नही तो सामान्य लिख पढ़ और समझ सकें
एक ही बात नही समझ में नही आती जो अपनी भाषा छोड़कर दूसरी भाषाओ का गाना गाते है अब जैसे मुझे ही देख लो हिन्दीभाषी हूँ गुजरात में रह रहा हूँ इसलिए गुजराती भाषा भी आती है और अंग्रेजी भाषा का इतना महत्वः है इसलिए अंग्रेजी भाषा भी शीखा हूँलेकिन मेरी गुजराती कि एक सीमा है सुबह का गुजराती अखबार तक ही मेरी गुजराती भाषा शीमित है और कभी गुजराती भाषा में बोलना किसी से बोलना पड़ गया तो बस इतना ही है और अभ्यास क्रम कि अधिकतर सामग्री गुजराती भाषा में ही उपलब्ध हो पाती है. अब आती है बारी अंग्रेजी की दिन भर का काम मुझे कंप्यूटर पर बैठकर अंग्रेजी में ही करना पड़ता है मतलब की अंग्रेजी भाषा का काम काज तकनीकी तक ही शीमित है
बाकी का सारा काम हिन्दी में !
→ 2 CommentsCategories: हिन्दी
खाने से पहले भगवान का नाम
December 26, 2008 · 1 Comment
कुछ साल पहले मै एक धार्मिक किताब में पढ़ा था की खाना खाने से पहले भगवान का नाम लेकर खाना चाहिए और इस का पालन करने के लिए मैंने बहुत मेहनत भी की थी लेकिन दुःख के साथ कहना पड़ रहा है की मै इस में सफल नही हो पाया था
एक दो बार शायद सफल भी रहा होऊ पर लगातार बना नही पाया और कुछ दिनों के प्रयास के बाद मैंने इसे आख़िर में छोड़ ही दिया
होता क्या था की जब खाना खाने के लिए बैठता तो एक दो निवाले खाने के बाद ही भगवान का नाम याद आता था तब मै क्रोध में आकर जो भी खाना चबाता होता उसे बहार उगल आता और कुल्ला करके फिर से भगवान का नाम लेकर खाना खाता
लेकिन बाद में मैंने विचार किया की यह काम तो स्वतः ही होना चाहिए इसके लिए इतना सब कुछ करने की क्या जरुरत है भगवान की मर्जी समझ कर के मैंने ऐसा करने का विचार छोड़ दिया अब भगवान का नाम शायद ही खाने के समय लेता हूँ
लेकिन इसका मतलब ऐसा जरा भी न समझे की मै भगवान को नही मानता भगवान में मुझे पुरी श्रद्धा है
आप सब भी शायद भगवान का नाम लेकर खाना खाते होंगे
→ 1 CommentCategories: यहाँ वहाँ की
Tagged: खाना, भगवान
अच्छे आदमी थे तो नेताजी क्यो बने
December 6, 2008 · 1 Comment
अभी कुछ दिनों पहले हमारे प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह जी कह रहे थे की उन्हें राजनीति में आना ही नही था मूलतः तो वे एक शिक्षक थे और जब तक वे पढाने का कम कर रहे थे वे उनके सबसे अच्छे दिनों में से एक थे, लेकिन मेरा मानना है की जब आप एक शिक्सक थे और वे दिन आपके अच्छे दिनों में से एक थे तो आप इस गन्दी राजनीति में क्यों आ गए, देश का भला करने की इतनी तीब्र इच्छा थी तो आज आपका ये क्या हल हो गया है की आप भारत के इतिहास के अभी तक के सबसे कमजोर प्रधान मंत्री शाबित हो कर रह गए हैं, राजनीति को मै गन्दी से गन्दी वस्तु मानता हूँ लेकिन देस की विडम्बना यह है की देस का जिम्मा ऐसे ही लोगो पर ही रहता है
जो सिर्फ़ अपने भले की सोचते है जो सांठ गांठ करना जानते है, जो खरीद बेंच का काम करते हैं, जो की एक तत्वज्ञानी भी है क्योकि न तो इनका कोई दोस्त होता है न कोई दुश्मन, जैसे आतंकवादियों का कोई धर्म नही होता कोई जिम्मेदारी नही होती उनके लिए वे जो भी करे वाही सही होता है कुछ उसी तरह से हमारे नेताओ में भी होता है न तो इनका कोई धर्म होता न ही कोई कर्तव्य, बस सत्ता में बने रहे सत्ता से हटते भी हैं तो सत्ता में बने रहने के लिए ही
हमारे बहुत सारे नेता विचारे आए थे देस का भला करने के लिए लेकिन गलती से अपना भला करने लगे भूल से अपनी झोली भरने लगे
यह मै उन नेताओ के लिए कह रहा हूँ जो की कुछ पुराने है नए में तो मुझे जरा भी भरोषा नही है की उन्हें देस की भावना क्याहोती है यह पता भी होगा की नही उनके के लिए तो बाप की बपौती ही होगी .
→ 1 CommentCategories: अवसर विशेष
मुंबई शहर हादसों का शहर है
November 27, 2008 · Leave a Comment
मुंबई शहर हादसों का शहर है यहाँ रोज रोज हर मोड़ मोड़ होता है कोई न कोई हादसा, हादशे तो देखा जाए तो हर जगह होते रहते हैं लेकिन मुंबई में हदशा यह कभी सोया नही रहता हमेशा जगता रहता है , देखो भाइयो मुंबई में फिर से एक हादशा हो गया है , क्या हुआ है आप सभी जानते ही हैं लेकिन हादशे की रिपोर्टिंग करना मेरा कोई उद्देश्य नही है कितने मरे कितने शहीद हुए कितने पकड़े गए यह सब मै नही बताने वाला यह सब तो आप को पता चल ही जाएगा मै तो वह बताना चाह रहा हूँ जो की आप सब बाद में सुनेगे ही मै थोड़ा पहले बता दे रहा हूँ , अरे सोचो जरा ये जो हरा है कब तक होगा एक दो दिन उसके बाद क्या सब शांत हो ही जाएगा न आखिर , उसके बाद क्या कुछ आंकडे सामने आ जायेंगे और कुछ व्यवस्थित रूप से रिपोर्टिंग मिल जायेगी उसके बाद क्या होगा जो भी होगा उसी की तरफ़ मै चाह रहा हूँ की आप अभी से जान लो यह भी मै शायद ठीक से नही बता पाउँगा लेकिन आप का ध्यान जाएगा तो आप ख़ुद ही समझ जायेंगे.
अभी तक आप नही समझे अरे भाई मुंबई इतना बड़ा शहर है इतना सा हादसा मुंबई के लिए न तो बड़ी घटना है न ही देस और दुनिया के लिए मुंबई में इतने सारे लोग काम करते है भारत की नस है यह तो एक दो दिन बाद सब फिर से सामान्य हो जाएगा फिर से ट्रेनों में लोग लोग लटक लटक जाना शुरू हो जायेंगे ,फिर से सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा आतंवादी हमले तो होते ही रहते वैसे भी हम सभी को इसकी आदत शायद पड़ गई है और अगर कुछ लोगो को नही भी पड़ी है तो पड़ जायेगी.
→ Leave a CommentCategories: Uncategorized





